पुराने पेड़ को मौसम नई क़बाएँ दे
पुराने पेड़ को मौसम नई क़बाएँ दे
गुलों में दफ़्न करे रेशमी रिदाएँ दे
शब-ए-विसाल भी मंज़िल है मेरे ज़ौक़-ए-सफ़र
मुझे विसाल से आगे की इंतिहाई दे
मैं एक दाना-ए-पामाल था मगर ऐ ख़ाक
अब उग रहा हूँ मिरे तन को भी क़बाएँ दे
फ़सील-ए-शहर-ए-सितम सुर्ख़ होती जाती है
अमीर-ए-शहर हमें शौक़ से सज़ाएँ दे
करें मुशाहिदा गुलज़ार ऐसी आँखों से
नज़र हटाएँ तो मंज़र हमें सदाएँ दे
(700) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554