उड़ना तो बहुत उड़ना अफ़्लाक पे जा रहना

उड़ना तो बहुत उड़ना अफ़्लाक पे जा रहना

हम ने कहाँ सीखा है ज़ेर-ए-कफ़-ए-पा रहना

आँखों को खुला रखना किस के लिए आसाँ है

याँ किस को गवारा है आँखों का खुला रहना

जो मौजा-ए-बाद आया ज़र्दी का पयम्बर था

ए'जाज़ से क्या कम है पेड़ों का हरा रहना

बाग़ों में ख़िरामाँ थी शहरों में परेशाँ है

ख़ुशबू को न रास आया पाबंद-ए-हवा रहना

मैं ज़ात के सहरा में ता-उम्र न भटकूँगा

ऐ शहर के दरवाज़ो मेरे लिए वा रहना

(818) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554