अब के उस ने कमाल कर डाला

अब के उस ने कमाल कर डाला

इक ख़ुशी से निढाल कर डाला

चाँद बन कर चमकने वाले ने

मुझ को सूरज-मिसाल कर डाला

पहले ग़म से निहाल करता था

अब ख़ुशी से निहाल कर डाला

इक हक़ीक़त के रूप में आ कर

मुझ को ख़्वाब-ओ-ख़याल कर डाला

दुख-भरे दिल से दुख ही छीन लिए

और जीना वबाल कर डाला

एक ख़ुश-ख़त से शख़्स ने 'हैदर'

हम को भी ख़ुश-ख़याल कर डाला

(940) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554