मेरे उस के दरमियाँ जो फ़ासला रक्खा गया

मेरे उस के दरमियाँ जो फ़ासला रक्खा गया

उस के तय करने को भी इक रास्ता रक्खा गया

अक्स खो जाएँ अगर हल्का सा कंकर भी गिरे

पानियों में एक ऐसा आइना रक्खा गया

सब तक़ाज़े वैसे पूरे हो गए इंसाफ़ के

बस फ़क़त महफ़ूज़ मेरा फ़ैसला रक्खा गया

ना-रसाई की अज़िय्यत ही रही अपना नसीब

मिल गई रूहें तो जिस्मों को जुदा रक्खा गया

भर के आँखों में सुलगते ख़्वाब उस की याद के

मुझ को सोते में भी 'हैदर' जागता रक्खा गया

(784) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Mere Uske Darmiyan Jo Fasla Rakkha Gaya In Hindi By Famous Poet Haidar Qureshi. Mere Uske Darmiyan Jo Fasla Rakkha Gaya is written by Haidar Qureshi. Complete Poem Mere Uske Darmiyan Jo Fasla Rakkha Gaya in Hindi by Haidar Qureshi. Download free Mere Uske Darmiyan Jo Fasla Rakkha Gaya Poem for Youth in PDF. Mere Uske Darmiyan Jo Fasla Rakkha Gaya is a Poem on Inspiration for young students. Share Mere Uske Darmiyan Jo Fasla Rakkha Gaya with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.