सहर-ना-आश्ना कोई नहीं है

सहर-ना-आश्ना कोई नहीं है

मगर अब जागता कोई नहीं है

पयामी बन के आते थे परिंदे

मगर अब राब्ता कोई नहीं है

शिकस्ता-पा नहीं हैं हम दरख़्तो

करें क्या रास्ता कोई नहीं है

कोई लौटा नहीं घर से निकल कर

मगर ये सोचता कोई नहीं है

बहा लो तुम ही अपने साथ मौजो

हमारा आसरा कोई नहीं है

हम इस की खोज में निकले हुए हैं

हमें अपना पता कोई नहीं है

(937) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Sahar-na-ashna Koi Nahin Hai In Hindi By Famous Poet Hamidi Kashmiri. Sahar-na-ashna Koi Nahin Hai is written by Hamidi Kashmiri. Complete Poem Sahar-na-ashna Koi Nahin Hai in Hindi by Hamidi Kashmiri. Download free Sahar-na-ashna Koi Nahin Hai Poem for Youth in PDF. Sahar-na-ashna Koi Nahin Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Sahar-na-ashna Koi Nahin Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.