सुलगती याद से ख़ूँ अट न जाए

सुलगती याद से ख़ूँ अट न जाए

धुएँ से दिल की खाई पट न जाए

नई फ़िक्रों से भेजा फट न जाए

जो ग़म मेरा है सब में बट न जाए

सराबों को जलाए रख कि जब तक

ये चीख़ें मारती शब हट न जाए

मुसलसल बारिश-ए-उफ़्ताद सह कर

सड़क पैमाइशों की कट न जाए

बदन का घर है दीमक फैलने से

ये डर है दिल का रौज़न चट न जाए

सदा-ए-रंग छू कर पानियों का

घटा तख़्लीक़ियत की छट न जाए

'हनीफ़' आया है तुम से चाँद मिलने

दराज़ी देखो शब की घट न जाए

(861) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554