आज सौदा-ए-मोहब्बत की ये अर्ज़ानी है
आज सौदा-ए-मोहब्बत की ये अर्ज़ानी है
काम बे-कार जवानों का ग़ज़ल-ख़्वानी है
ग़म की तकमील का सामान हुआ है पैदा
लाइक़-ए-फ़ख़्र मिरी बे-सर-ओ-सामानी है
संग ओ आहन तो बने आईने उन की ख़ातिर
दिल न आईना बना सख़्त ये हैरानी है
मुझ से इस दर्जा ख़फ़ा क्यूँ हो कोई पर्दा-नशीं
आरज़ू दीद की जब फ़ितरत-ए-इंसानी है
फ़ैसला दिल का मोहब्बत में है रहबर अपना
फ़िक्र किया मंज़िल-ए-जानाँ अगर अनजानी है
वो करें या न करें अपनी जफ़ा से तौबा
मेरे दिल को मगर एहसास-ए-पशेमानी है
(841) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
हेंसन रेहानी