एहतियात ऐ दिल-ए-नादाँ वो ज़माने न रहे

एहतियात ऐ दिल-ए-नादाँ वो ज़माने न रहे

तेरे उश्शाक़ तिरे चाहने वाले न रहे

जिन से क़ाएम थी तिरी शोख़-निगाही की अदा

रंग-ए-महफ़िल वो जुनूँ-ख़ेज़ इशारे न रहे

ऐ गुल-ए-शोख़-अदा तुझ को ख़बर है कि नहीं

जो मुहाफ़िज़ थे तिरे अब वही काँटे न रहे

हम जिन्हें हम-सफ़र-ए-राह-ए-वफ़ा जानते थे

क्या बताएँ कि वही लोग हमारे न रहे

सुब्ह से शाम तलक बारिश-ए-अनवार रही

रात आई तो इन आँखों में सितारे न रहे

(960) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554