शहर में शोर है उस शोख़ के आ जाने का

शहर में शोर है उस शोख़ के आ जाने का

हर कोई रूप भरे फिरता है दीवाने का

रिंद-ओ-वाइ'ज़ थे बहम दस्त-ओ-गरेबाँ कल रात

जाने क्या हाल हुआ शीशा-ओ-पैमाने का

शब का आलम था जुदा दिन के तक़ाज़े कुछ और

उस से क्या ज़िक्र करें रात के अफ़्साने का

तर-ब-तर ख़ून में है दामन-ए-उम्मीद-ए-बहार

हाथ में ज़ख़्म है टूटे हुए पैमाने का

उस की आँखों में वही रंग वही हुस्न-ए-तलब

दिल को समझाएँ मगर फ़ाएदा समझाने का

सहन मस्जिद का है और 'हाफ़िज़'-ओ-'ख़य्याम' के शे'र

जाम-ए-ग़ायब में मगर रंग है मय-ख़ाने का

(793) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554