हर एक चेहरे पे कंदा हिकायतें देखो

हर एक चेहरे पे कंदा हिकायतें देखो

ख़ुलूस देख चुके हो तो नफ़रतें देखो

जो अहल-ए-दिल हो तो एहसास-ए-आगही के लिए

बुझी निगाहों में तहरीर आयतें देखो

रगों में खोलते ख़ूँ की क़सम न खाओ कभी

गुदाज़ जिस्मों में पिन्हाँ सलाहियतें देखो

जो हो सके तो कभी तपती शाह-राहों पर

टपकते ख़ून से लिक्खी इबारतें देखो

नफ़स नफ़स में है एहसास-ए-यूरिश-ए-हस्ती

ख़ुद अपनी ज़ात से अपनी बगावतें देखो

लबों पे मोहर-ए-ख़मोशी के बावजूद 'रज़ा'

गुज़र रही हैं जो अंदर क़यामतें देखो

(824) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554