विसाल-घड़ियों में रेज़ा रेज़ा बिखर रहे हैं

विसाल-घड़ियों में रेज़ा रेज़ा बिखर रहे हैं

ये कैसी रुत है ये किन अज़ाबों के सिलसिले हैं

मिरे ख़ुदा इज़्न हो कि मोहर-ए-सुकूत तोड़ें

मिरे ख़ुदा अब तिरे तमाशाई थक चुके हैं

न जाने कितनी गुलाब-सुब्हें ख़िराज दे कर

रसन रसन घोर अमावसों में घिरे हुए हैं

सदाएँ देने लगी थीं हिजरत की अप्सराएँ

मगर मिरे पाँव धर्ती-माँ ने पकड़ लिए हैं

यक़ीन कर लो कि अब न पीछे क़दम हटेगा

ये आख़िरी हद थी और हम इस तक आ गए हैं

(1124) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554