मेरी उस प्यारी झब से आँख लगी

मेरी उस प्यारी झब से आँख लगी

उस सरापा अजब से आँख लगी

इश्क़ में ख़्वाब का ख़याल किसे

न लगी आँख जब से आँख लगी

ख़्वाब में भी न देखा हम ने लुत्फ़

किस सरापा ग़ज़ब से आँख लगी

जितने ख़ुश-चश्म हैं ज़माने में

रहती है मेरी सब से आँख लगी

रात हमसायों की न सुब्ह तलक

मेरी अफ़्ग़ान-ए-शब से आँख लगी

यार आता नज़र नहीं आता

है इधर मेरी कब से आँख लगी

रहती है उस निगाह-ए-काफ़िर की

रंजिश-ए-बे-सबब से आँख लगी

मुझ को मत देख है बला 'हसरत'

यार-ए-आशिक़-तलब से आँख लगी

(1275) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554