बेकली से मुझे राहत होगी
बेकली से मुझे राहत होगी
छेड़ दें आप इनायत होगी
वस्ल में उन के क़दम चूमेंगे
वो भी गर उन की इजाज़त होगी
बे-क़रारी के मज़े लूटेंगे
आज फिर दर्द की शिद्दत होगी
एक दिन खोल के जी रो लेंगे
ज़ब्त-ए-ग़म की जो इजाज़त होगी
क़िस्सा-ए-ग़म न कहूँगा 'हसरत'
जौर की उन के शिकायत होगी
(879) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
हसरत मोहानी