छुप के उस ने जो ख़ुद-नुमाई की

छुप के उस ने जो ख़ुद-नुमाई की

इंतिहा थी ये दिलरुबाई की

माइल-ए-ग़म्ज़ा है वो चश्म-ए-सियाह

अब नहीं ख़ैर पारसाई की

हम से क्यूँकर वो आस्ताना छुटे

मुद्दतों जिस पे जब्हा-साई की

दिल ने बरसों ब-जुस्तुजू-ए-कमाल

कूचा-ए-इश्क़ में गदाई की

दाम से उन के छूटना तो कहाँ

याँ हवस भी नहीं रिहाई की

क्या किया ये कि अहल-ए-शौक़ के साथ

तू ने की भी तो बेवफ़ाई की

हो के नादिम वो बैठे हैं ख़ामोश

सुल्ह में शान है लड़ाई की

उस तग़ाफ़ुल-शिआर से 'हसरत'

हम में ताक़त नहीं जुदाई की

(863) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554