क्या वो अब नादिम हैं अपने जौर की रूदाद से

क्या वो अब नादिम हैं अपने जौर की रूदाद से

लाए हैं मेरठ जो आख़िर मुझ को फ़ैज़ाबाद से

सैर-ए-गुल को आई थी जिस दम सवारी आप की

फूल उट्ठा था चमन फ़ख़्र-ए-मुबारकबाद से

हर कस-ओ-ना-कस हो क्यूँकर कामगार-ए-बे-ख़ुदी

ये हुनर सीखा है दिल ने इक बड़े उस्ताद से

इक जहाँ मस्त-ए-मोहब्बत है कि हर सू बू-ए-उन्स

छाई है उन गेसुओं की निकहत-ए-बर्बाद से

अब तलक मौजूद है कुछ कुछ लगा लाए थे हम

वो जो इक लपका कभी न ख़ाक-ए-जहाँ आबाद से

दावा-ए-तक़्वा का 'हसरत' किस को आता है यक़ीं

आप और जाते रहें पीर-ए-मुग़ाँ की याद से

(809) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554