रोग दिल को लगा गईं आँखें
रोग दिल को लगा गईं आँखें
इक तमाशा दिखा गईं आँखें
मिल के उन की निगाह-ए-जादू से
दिल को हैराँ बना गईं आँखें
मुझ को दिखला के राह-ए-कूचा-ए-यार
किस ग़ज़ब में फँसा गईं आँखें
उस ने देखा था किस नज़र से मुझे
दिल में गोया समा गईं आँखें
महफ़िल-ए-यार में ब-ज़ौक़-ए-निगाह
लुत्फ़ क्या क्या उठा गईं आँखें
हाल सुनते वो क्या मिरा 'हसरत'
वो तो कहिए सुना गईं आँखें
(1308) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
हसरत मोहानी