दुआ ही वज्ह-ए-करामात थोड़ी होती है

दुआ ही वज्ह-ए-करामात थोड़ी होती है

ग़ज़ब की धूप में बरसात थोड़ी होती है

रह-ए-वफ़ा की रिवायत है सर झुका रखना

बिसात-ए-इश्क़ पे ये मात थोड़ी होती है

जो अपना नाम सफ़-ए-मो'तबर में लिखते हैं

ख़ुद उन से अपनी मुलाक़ात थोड़ी होती है

बहुत से राज़ दिलों के दिलों में रहते हैं

उसे बताने की हर बात थोड़ी होती है

दिल ओ नज़र में जो बस जाए दिल-रुबा ठहरे

कि दिलरुबाई कोई ज़ात थोड़ी होती है

'हिजाब' अहल-ए-जुनूँ में शुमार होने की

असास इज़्ज़त-ए-सादात थोड़ी होती है

(1180) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554