रविश में गर्दिश-ए-सय्यारगाँ से अच्छी है
रविश में गर्दिश-ए-सय्यारगाँ से अच्छी है
ज़मीं कहीं की भी हो आसमाँ से अच्छी है
जो हर्फ़-ए-हक़ की हिमायत में हो वो गुम-नामी
हज़ार वज़्अ' के नाम-ओ-निशाँ से अच्छी है
अजब नहीं कल उसी की ज़बान खींची जाए
जो कह रहा है ख़मोशी ज़बाँ से अच्छी है
बस एक ख़ौफ़ कहीं दिल ये बात मान न जाए
ये ख़ाक-ए-ग़ैर हमें आशियाँ से अच्छी है
हम ऐसे गुल-ज़दगाँ को बहार-ए-यक-साअत
निगार-ख़ाना-ए-अहद-ए-ख़ज़ाँ से अच्छी है
(879) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इफ़्तिख़ार आरिफ़