शिकस्ता-पर जुनूँ को आज़माएँगे नहीं क्या

शिकस्ता-पर जुनूँ को आज़माएँगे नहीं क्या

उड़ानों के लिए पर फड़फड़ाएँगे नहीं क्या

हवाएँ मेहरबाँ थीं मुंतक़िम क्यूँ हो गई हैं

निगह-वरान-ए-साहिल कुछ बताएँगे नहीं क्या

कोई हँसता हुआ सूरज पस-ए-दीवार-ए-तारीक

फ़िरोज़ाँ हो तो दीवारें गिराएँगे नहीं क्या

वही पहली सी अर्ज़ानी सर-ए-बाज़ार-ए-पिंदार

नज़र आए तो हम क़ीमत बढ़ाएँगे नहीं क्या

सवाद-ए-तिश्नगी के पार इक मव्वाज दरिया

ग़ज़ल-ख़्वाँ हो तो फिर तेशे उठाएँगे नहीं क्या

बदलते मौसमों की धूल होते रास्तों को

थके-हारे मुसाफ़िर याद आएँगे नहीं क्या

(1100) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554