मंज़िलों का मैं पता भी दूँगा

मंज़िलों का मैं पता भी दूँगा

ख़ुद को रस्ते से हटा भी दूँगा

इतना एहसान-फ़रामोश नहीं

बेवफ़ाई का सिला भी दूँगा

अपनी हसरत तो वो पूरी कर ले

दुश्मन-ए-जाँ को दुआ भी दूँगा

पहले दरवाज़े पे दस्तक दे लूँ

फिर ये दीवार गिरा भी दूँगा

ज़िंदगी जुर्म तो आएद कर दे

बे-गुनाही को सज़ा भी दूँगा

क़त्ल भी मैं ही करूँगा ख़ुद को

और फिर ख़ून-बहा भी दूँगा

आग भड़केगी 'तबस्सुम' अपनी

यानी शोलों को हवा भी दूँगा

(756) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554