बस हो चुका हुज़ूर ये पर्दे हटाइए
बस हो चुका हुज़ूर ये पर्दे हटाइए
सब मुंतज़िर हैं सामने तशरीफ़ लाइए
आवाज़ में तो आप की बे-शक ख़ुलूस है
लेकिन ज़रा नक़ाब तो रुख़ से हटाइए
हम मानते हैं आप बड़े ग़म-गुसार हैं
लेकिन ये आस्तीन में क्या है दिखाइए
अब क़ाफ़िले के लोग भी मंज़िल-शनास हैं
आख़िर कहाँ का क़स्द है खुल कर बताइए
बादा-कशों की अस्ल जगह मय-कदे में है
किस ने कहा कि आप भी मिम्बर पे आइए
(1370) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इक़बाल अज़ीम