नक़्श माज़ी के जो बाक़ी हैं मिटा मत देना

नक़्श माज़ी के जो बाक़ी हैं मिटा मत देना

ये बुज़ुर्गों की अमानत है गँवा मत देना

वो जो रज़्ज़ाक़-ए-हक़ीक़ी है उसी से माँगो

रिज़्क़ बर-हक़ है कहीं और सदा मत देना

भीक माँगो भी तो बच्चों से छुपा कर माँगो

तुम भिकारी हो कहीं उन को बता मत देना

सुब्ह-ए-सादिक़ में बहुत देर नहीं है लेकिन

कहीं उजलत में चराग़ों को बुझा मत देना

मैं ने जो कुछ भी कहा सिर्फ़ मोहब्बत में कहा

मुझ को इस जुर्म-ए-मोहब्बत की सज़ा मत देना

(1651) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554