सदा फ़रियाद की आए कहीं से
सदा फ़रियाद की आए कहीं से
वो ज़ालिम बद-गुमाँ होगा हमीं से
ख़ुदा समझे बुत-ए-सेहर-आफ़रीं से
गरेबाँ को लड़ाया आस्तीं से
चमन है शो'ला-ए-गुल से चराग़ाँ
बहार आई नवा-ए-आतिशीं से
ख़िरद है अब भी जिस के हल से आजिज़
वो नुक्ते हल किए हम ने यक़ीं से
सलामत वुसअ'त-आबाद-ए-मोहब्बत
बहुत आगे हैं हम दुनिया-ओ-दीं से
मआ'ज़-अल्लाह जलाल उस आस्ताँ का
टपक पड़ते हैं सज्दे ख़ुद जबीं से
(1148) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इक़बाल सुहैल