हिज्र में दिल का दाग़ जलता है

हिज्र में दिल का दाग़ जलता है

बे-कसी का चराग़ जलता है

दिल जलाते हो सर्द-मेहरी से

इस तरह भी चराग़ जलता है

मेरी आँखों में उन का जल्वा है

आइने में चराग़ जलता है

दम है आँखों में नब्ज़ें डूबी हैं

धीमा धीमा चराग़ जलता है

शोला-ए-आह ये नहीं है 'सफ़ीर'

हसरतों का चराग़ जलता है

(546) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554