सभी तारे सभी जुगनू मेरे
सभी तारे सभी जुगनू मेरे
अब और आँचल है और आँसू मेरे
क्या हिकायात-ए-शब-ओ-रोज़ कहूँ
ज़ेहन में हैं रुख़-ओ-गेसू मेरे
क़ैद कर ले कोई आईनों में
अक्स बिखरे हुए हर-सू मेरे
काश ऐसा हो कि तितली बन कर
हाथ आ जाए वो ख़ुशबू मेरे
सब की आँखों में उड़ानें हैं मिरी
किस ने देखे पर-ओ-बाज़ू मेरे
एक मा'सूम सा चेहरा ऐ 'मौज'
कर गया ज़ेहन पे जादू मेरे
(596) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554