आँख में दहशत न थी हाथ में ख़ंजर न था

आँख में दहशत न थी हाथ में ख़ंजर न था

सामने दुश्मन था पर दिल में कोई डर न था

उस से भी मिल कर हमें मरने की हसरत रही

उस ने भी जाने दिया वो भी सितमगर न था

इक पहाड़ी पे मैं बैठा रहा देर तक

शौक़ से देखा करूँ ऐसा भी मंज़र न था

हम से जो आगे गए कितने मेहरबान थे

दूर तलक राह में एक भी पत्थर न था

रात बहुत देर से आँख लगती थी ज़रा

नींद में कमरा न था ख़्वाब में बिस्तर न था

शेर तो हम ने बहुत ठीक किया था मगर

अब भी ग़लत था कहीं अब भी बराबर न था

सोचा था इस बार तो जा के 'ज़फ़र' से मिलें

क्या करें 'अल्वी' मगर ऐसा मुक़द्दर न था

(583) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554