कभी तुझ से ऐसा भी याराना था

कभी तुझ से ऐसा भी याराना था

मुसल्ले से उठना गवारा न था

यूँही इस तरफ़ हम चले आए थे

किसी ने भी हम को पुकारा न था

वो इक मौज थी सर उठाती हुई

कहें कैसे दिल से किनारा न था

चमक जिस की कल शब मज़ा दे गई

कहीं आज की शब वो तारा न था

बहुत ख़ुश हुए आईना देख कर

यहाँ कोई सानी हमारा न था

सहर हो रही थी मगर रात ने

लिबास-ए-उरूसी उतारा न था

(793) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554