रात के मुँह पर उजाला चाहिए

रात के मुँह पर उजाला चाहिए

चोर के घर में भी ताला चाहिए

ग़म बहुत दिन मुफ़्त की खाता रहा

अब उसे दिल से निकाला चाहिए

पाँव में जूती न हो तो कुछ नहीं

हाँ मगर एक-आध छाला चाहिए

हाथ फैलाने से कुछ मिलता नहीं

भीक लेने को पियाला चाहिए

याद उन की यूँ न जाएगी उसे

कुछ बहाना कर के टाला चाहिए

शायरी माँगे है पूरा आदमी

अब उसे भी मोंछ वाला चाहिए

(698) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Raat Ke Munh Par Ujala Chahiye In Hindi By Famous Poet Mohammad Alvi. Raat Ke Munh Par Ujala Chahiye is written by Mohammad Alvi. Complete Poem Raat Ke Munh Par Ujala Chahiye in Hindi by Mohammad Alvi. Download free Raat Ke Munh Par Ujala Chahiye Poem for Youth in PDF. Raat Ke Munh Par Ujala Chahiye is a Poem on Inspiration for young students. Share Raat Ke Munh Par Ujala Chahiye with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.