शोर साहिल का समुंदर में न था
शोर साहिल का समुंदर में न था
मैं ने देखा मिरे अंदर में न था
मेरे दुश्मन सब मिरे हम-राह थे
एक भी दुश्मन के लश्कर में न था
मैं यूँही एक एक घर झाँका किया
वो तो मेरे साथ था घर में न था
उस की सूरत ही में ये तासीर थी
प्यार का सौदा मिरे सर में न था
अपने हाथों मर गया होता मगर
ये मज़ा मेरे मुक़द्दर में न था
(479) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहम्मद अल्वी