मिस्टर-च्युंगम

इन से मिलिए

ये हैं मिस्टर-च्युंगम

मुँह में अपने रख लो इन को

दाँतों से फिर कुचलो इन को

चख लो पर न निगलो इन को

चखने से न होंगे कम

ये हैं मिस्टर-च्युंगम

बच्चे बड़े इन के दीवाने

चले हैं सारे इन को खाने

जान के बनते ये अनजाने

इन को कोई नहीं है ग़म

ये हैं मिस्टर-च्युंगम

लाल हरे और पीले हैं

कपड़े भी भड़कीले हैं

नट-खट छैल-छबीले हैं

मज़ा है इन का या सरगम

ये हैं मिस्टर-च्युंगम

(775) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554