ऐ हक़-सरिश्त आइना-ए-हक़-नुमा हैं हम

ऐ हक़-सरिश्त आइना-ए-हक़-नुमा हैं हम

ऐ इब्तिदा-ए-कार तिरी इंतिहा हैं हम

तुम क्या हो इश्वा-कारी-ए-तख़ईल और क्या

हम क्या हैं बाज़-गश्ता तुम्हारी सदा हैं हम

ज़ेहन-ए-अज़ल में एक तसव्वुर का इहतिज़ाद

मद्धम सी एक नग़्मा-ए-कुन की नवा हैं हम

कुछ भी नहीं जो तू न हो तू है तो क्या नहीं

सब कुछ भी हम हैं और जो सोचें तो क्या हैं हम

आ ऐ नक़ाब-पोश-ए-अज़ल आ क़रीब-तर

पर्दा उलट के आ कि तेरा मुद्दआ' हैं हम

कैसी तलाश-ए-राह कि मंज़िल में आप हैं

कैसी रजा-ओ-बीम कि ख़ुद मुद्दआ' हैं हम

(689) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554