हुज़ूर-ए-यार भी आँसू निकल ही आते हैं
हुज़ूर-ए-यार भी आँसू निकल ही आते हैं
कुछ इख़्तिलाफ़ के पहलू निकल ही आते हैं
मिज़ाज एक नज़र एक दिल भी एक सही
मुआमलात-ए-मन-ओ-तू निकल ही आते हैं
हज़ार हम-सुख़नी हो हज़ार हम-नज़री
मक़ाम-ए-जुम्बिश-ए-अब्रू निकल ही आते हैं
हिना-ए-नाख़़ुन-ए-पा हो कि हल्क़ा-ए-सर-ए-ज़ुल्फ़
छुपाओ भी तो ये जादू निकल ही आते हैं
जनाब-ए-शैख़ वज़ू के लिए सही लेकिन
किसी बहाने लब-ए-जू निकल ही आते हैं
मता-ए-इश्क़ वो आँसू जो दिल में डूब गए
ज़मीं का रिज़्क़ जो आँसू निकल ही आते हैं
(794) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहम्मद दीन तासीर