आवाज़ें
मियाऊँ मियाऊँ बोले बिल्ली
में-में में-में बोले बकरी
चिड़िया बोले चूँ-चूँ चूँ-चूँ
कुत्ता बोले भौं-भौं भौं-भौं
टें-टें टें-टें तोता बोले
सब के कानों में रस घोले
कोयल बोले कू-कू कू-कू
कूक में इस की है जादू
काएँ काएँ कर के कव्वा
कान पकाता है सब का
मेंडक टर-टर टर-टर बोले
फिर पानी में कूदे उछले
शेर दहाड़ें जब मारे
चिंघाड़ें हाथी सारे
ढेचू-ढेचू की आवाज़
है ये गधों का भोंडा साज़
(795) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहम्मद शरफ़ुद्दीन साहिल