टीवी

बच्चो देखो ये टीवी है

इस में ख़ूबी ही ख़ूबी है

देता है ये सच्ची ख़बरें

साथ में ख़बरों के तस्वीरें

इस में दिखते हैं सब मेले

नाटक मंज़र रैली जलसे

खेल खिलाड़ी कश्ती दंगल

बाग़ पहाड़ी खेती जंगल

झील समुंदर नद्दी झरना

बस्ती वीराना और सहरा

सारे दरिंदे और चरिंदे

मछली मेंडक और परिंदे

इस में सब चीज़ें दिखती हैं

सैर-ए-जहाँ आँखें करती हैं

(1275) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Tw In Hindi By Famous Poet Mohammad Sharfuddin Sahil. Tw is written by Mohammad Sharfuddin Sahil. Complete Poem Tw in Hindi by Mohammad Sharfuddin Sahil. Download free Tw Poem for Youth in PDF. Tw is a Poem on Inspiration for young students. Share Tw with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.