अब्र बरसा है न जाने किस लिए

अब्र बरसा है न जाने किस लिए

फूल महका है न जाने किस लिए

रह-रवान-ए-शौक़ रुख़्सत हो गए

चाँद निकला है न जाने किस लिए

जब तुम्हारी आरज़ू बाक़ी नहीं

दिल धड़कता है न जाने किस लिए

इस क़दर शिद्दत नहीं थी तंज़ में

घाव गहरा है न जाने किस लिए

क्या कहें कैफ़िय्यत-ए-'तनवीर' हम

शेर कहता है न जाने किस लिए

(613) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554