जाहिल को अगर जेहल का इनआ'म दिया जाए

जाहिल को अगर जेहल का इनआ'म दिया जाए

इस हादिसा-ए-वक़्त को क्या नाम दिया जाए

मयख़ाने की तौहीन है रिंदों की हतक है

कम-ज़र्फ़ के हाथों में अगर जाम दिया जाए

है ख़ू-ए-अयाज़ी ही सज़ावार-ए-मलामत

महमूद को क्यूँ ता'ना-ए-इकराम दिया जाए

ज़िद है कि उन्हें मान के सरख़ील-ए-बहाराँ

ग़ुंचों की तरफ़ से कोई पैग़ाम दिया जाए

हम मस्लहत-ए-वक़्त के क़ाइल नहीं यारो

इल्ज़ाम जो देना है सर-ए-आम दिया जाए

बेहतर है कि इस बज़्म से उठ आइए 'मोहसिन'

सरक़े को जहाँ रुत्बा-ए-इल्हाम दिया जाए

(5668) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554