आँखें खुलीं कि वा दर-ए-जिंदान हो गया

आँखें खुलीं कि वा दर-ए-जिंदान हो गया

मैं रौशनी को देख के हैरान हो गया

तुझ से मुशाबहत नहीं रखता कोई यहाँ

अब तुझ को भूलना भी तो आसान हो गया

उस ने कहा कि फूल से तितली उड़ाइए

इतनी सी बात पर मैं परेशान हो गया

मैं ख़ुद से मिल गया था तिरी बाज़याफ़्त में

क्या मुझ पे तेरे हिज्र का एहसान हो गया

मेरे तमाम ख़्वाब मिरे दिल में रह गए

मेरी तो सारी उम्र का नुक़सान हो गया

(1038) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Aankhen Khulin Ki Wa Dar-e-zindan Ho Gaya In Hindi By Famous Poet Mohsin Changezi. Aankhen Khulin Ki Wa Dar-e-zindan Ho Gaya is written by Mohsin Changezi. Complete Poem Aankhen Khulin Ki Wa Dar-e-zindan Ho Gaya in Hindi by Mohsin Changezi. Download free Aankhen Khulin Ki Wa Dar-e-zindan Ho Gaya Poem for Youth in PDF. Aankhen Khulin Ki Wa Dar-e-zindan Ho Gaya is a Poem on Inspiration for young students. Share Aankhen Khulin Ki Wa Dar-e-zindan Ho Gaya with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.