क़याम में भी किसी राह पर रवाना था

क़याम में भी किसी राह पर रवाना था

मिरा मिज़ाज अज़ल से मुसाफ़िराना था

पड़ा था उस के भी रुख़ पर नक़ाब-ए-ना-मौजूद

मिरी भी आँख पे इक दस्त-ए-ग़ाएबाना था

हम अपनी रूह तिरे जिस्म ही में छोड़ आए

तुझे गले से लगाना तो इक बहाना था

तिरे हुसूल की बाज़ी भी कितनी मुश्किल थी

इधर मैं यक्का-ओ-तन्हा उधर ज़माना था

मैं उस को देखता रहता था उस की आँखों से

ख़याल-ओ-ख़्वाब का मौसम बड़ा सुहाना था

(993) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554