बज़्म में वो सरफ़राज़ी की अलामत ले गए
बज़्म में वो सरफ़राज़ी की अलामत ले गए
जब गए तो साथ मेरा क़द्द-ओ-क़ामत ले गए
ये ग़नीमत है कि उस कू-ए-दिल-आज़ारी से हम
बारिश-ए-संग-ए-सितम में सर सलामत ले गए
पेश करने को न था कुछ भी तही-दस्तों के पास
शहर-ए-बे-तौक़ीर से ज़ाद-ए-नदामत ले गए
कोई भी आसार जिस के अपने चेहरे पर न थे
हम छुपा कर धड़कनों में वो क़यामत ले गए
साया-ए-अम्न-ओ-अमाँ में आश्ना सोते रहे
हम तन-ए-तन्हा ये अम्बार-ए-मलामत ले गए
अंजुमन में उस की 'मोहसिन' चंद बौने जम्अ थे
तुम वहाँ किस ज़ोम में ये क़द्द-ओ-क़ामत ले गए
(614) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहसिन एहसान