दुखों के दश्त ग़मों के नगर में छोड़ आए

दुखों के दश्त ग़मों के नगर में छोड़ आए

वो हम-सफ़र कि जिन्हें हम-सफ़र में छोड़ आए

बहुत जमील सी यादों को साथ ले आए

बहुत मलूल से चेहरों को घर में छोड़ आए

बड़े क़रीने से हम आ गए किनारे पर

बड़े सलीक़े से कश्ती भँवर में छोड़ आए

किस एहतिमाम से अब तक पुकारती हैं हमें

वो चाहतें जिन्हें दीवार-ओ-दर में छोड़ आए

बहुत अजीब थे वो लोग जो दम-ए-रुख़्सत

कई कहानियाँ उस चश्म-ए-तर में छोड़ आए

न दिन ही फिरते हैं 'मोहसिन' न शब बदलती है

वतन को कौन से शाम-ओ-सहर में छोड़ आए

(575) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554