कैसे कहें दर-ब-दर नहीं हम
कैसे कहें दर-ब-दर नहीं हम
घर में भी हैं और घर नहीं हम
जो राह में साथ छोड़ जाएँ
ऐसों के तो हम-सफ़र नहीं हम
अपनों की कोई ख़बर न रक्खें
इतने भी तो बे-ख़बर नहीं हम
उठ जाए कब अपना आब-ओ-दाना
इंसाँ हैं कोई ख़िज़र नहीं हम
देखें न उठा के आँख उस को
ऐसे भी तो कम-नज़र नहीं हम
सच है कि ख़ुदा के रू-ब-रू भी
शर्मिंदा ख़ताओं पर नहीं हम
हर अन-कही बात सुन रहे हैं
दीवार हैं कोई दर नहीं हम
(601) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहसिन एहसान