ख़ुद से ना-ख़ुश ग़ैर से बे-ज़ार होना था हुए

ख़ुद से ना-ख़ुश ग़ैर से बे-ज़ार होना था हुए

हम को गर्द-ए-कूच-ओ-बाज़ार होना था हुए

जिन की सारी ज़िंदगी दरबार-दारी में कटी

उन को रुस्वा बर-सर-ए-दरबार होना था हुए

हम में कुछ रिंदान-ए-ख़ुश-औक़ात ऐसे थे जिन्हें

जा-नशी-ए-जुब्बा-ओ-दस्तार होना था हुए

हम कभी शमशीर-ए-जौहर-दार थे लेकिन हमें

दस्त-ए-नाहंजार में तलवार होना था हुए

अपना घर जी खोल कर ताराज करना था किया

अपने हाथों ख़ुद हमें मिस्मार होना था हुए

जिन को सारी ज़िंदगी ज़ोम-ए-मसीहाई रहा

उन को आख़िर एक दिन बीमार होना था हुए

तुम सर-ए-साहिल डुबो बैठे हो 'मोहसिन' कश्तियाँ

जिन सफ़ीनों को समुंदर पार होना था हुए

(683) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554