ख़ुलूस हो तो दुआ में असर भी आता है
ख़ुलूस हो तो दुआ में असर भी आता है
शजर हरा हो तो उस में समर भी आता है
मेरी समाअ'त ओ बीनाई छीनने वाले
मैं सुन भी सकता हूँ मुझ को नज़र भी आता है
तुम्हें चराग़ बुझाने का ज़ोम है लेकिन
हमें तुलू-ए-सहर का हुनर भी आता है
कलीसा ओ हरम ओ दैर मोहतरम लेकिन
इन्हीं की ज़द में कहीं मेरा घर भी आता है
फ़लक-नशीं सही मेरा ख़ुदा मगर 'मोहसिन'
कभी कभी वो ज़मीं पर उतर भी आता है
(1060) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहसिन एहसान