वलवले जितने सफ़र के थे सफ़र इतने न थे
वलवले जितने सफ़र के थे सफ़र इतने न थे
दूर थे रौशन नगर हम से मगर इतने न थे
बंद आँखें जब खुलीं तो रौशनी पहचान ली
बे-ख़बर हम हों तो हों पर बे-बसर इतने न थे
मस्लहत के हाथ अब अपनी अना भी बिक गई
बे-सर-ओ-सामाँ थे पहले भी मगर इतने न थे
मुस्तहिक़ आँखें मिरी जानिब उठी थीं जिस क़दर
दुख तो ये है मेरी शाख़ों पर समर इतने न थे
सतह-ए-चेहरा पर भी पहले एक ठहराव सा था
दिल की गहराई में भी 'मोहसिन' भँवर इतने न थे
(623) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554