वो जब भी पुकारेगा यहाँ आन रहेंगे

वो जब भी पुकारेगा यहाँ आन रहेंगे

हम ख़ाक-नशीं बे-सर-ओ-सामान रहेंगे

हंगाम-ए-जहाँ तुझ में परेशान रहेंगे

या दश्त-ए-तिलिस्मात में हैरान रहेंगे

साया भी यहाँ दूर ज़रा हम से चलेगा

ये शहर ही ऐसा है कि अंजान रहेंगे

ऐ अक़्ल नहीं आएँगे बातों में तिरी हम

नादान थे नादान हैं नादान रहेंगे

सुन ख़ू-ए-तरब शहर-ए-निगाराँ की तरफ़ जा

हम अहल-ए-जुनूँ सू-ए-बयाबान रहेंगे

(757) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554