ज़ौक़ रखता है फ़िक्रमंद तुझे

ज़ौक़ रखता है फ़िक्रमंद तुझे

हो के रहना है सर-बुलंद तुझे

शायरी का सराब तय करना

कौन मानेगा होश-मंद तुझे

ये तिरा रख-रखाव ये बिखरन

लोग करने लगे पसंद तुझे

फिर कोई इश्क़ है वबाल-ए-जाँ

ले उड़ी हुस्न की कमंद तुझे

गर ग़ज़ल ही नहीं 'तपिश' फिर क्या

हो गया क्या ये अक़्ल-मंद तुझे

(688) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554