कभी हुदूद से बाहर कभी वो हद में रहा

कभी हुदूद से बाहर कभी वो हद में रहा

मिरा यक़ीन हमेशा गुमाँ की ज़द में रहा

है बहर-ओ-बर में रवाँ हाल मेरा सय्यारा

गहे वो बुर्ज-ए-समक में गहे असद में रहा

उसी के दम से रही ज़िंदगी की रंगीनी

जुनूँ का कैफ़ जो पैमाना-ए-ख़िरद में रहा

उसे नसीब कहाँ लज़्ज़त-ए-सबील-ए-सफ़र

वो कारवाँ जो निगहबानी-ए-रसद में रहा

उसे कहाँ से मिलेगी तिरे मकाँ में अमाँ

तमाम-उम्र जौ पैकार-ए-नेक-ओ-बद में रहा

'रज़ा' जो गुज़रा तो कुछ रौशनी भी छोड़ गया

वो इक शरर था जो अंदेशा-ए-अबद में रहा

(630) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554