ग़म-ए-फ़िराक़ भी आख़िर फ़रोग़ पा ही गया

ग़म-ए-फ़िराक़ भी आख़िर फ़रोग़ पा ही गया

कि फ़िक्र ढल के फ़क़ीरी में रास आ ही गया

ये राह वो है कि मिटना भी पड़ सके है यहाँ

तू शुक्र कर कि तिरा सिर्फ़ आसरा ही गया

मिली है तर्क-ए-तअ'ल्लुक़ से रब्त-ए-ग़म को बक़ा

कि अब तो मिलने बिछड़ने का मुद्दआ' ही गया

न घर रहा न सुकूँ ना ये ज़िंदगी ही रही

गया है सब न मगर दर्द या-इलाही गया

ये दर्द-ए-इश्क़ है 'आलम' किसी के बस में कहाँ

रहा रहा न रहा न गया तो ना ही गया

(530) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554