रफ़्ता रफ़्ता होश मुझ को इस क़दर आ जाएगा
रफ़्ता रफ़्ता होश मुझ को इस क़दर आ जाएगा
आँसुओं को गीत लिखने का हुनर आ जाएगा
ढूँडना मेरी तहों में प्यास अपनी के निशाँ
मेरी आँखों में समुंदर भी नज़र आ जाएगा
अपने सीने में दबा रक्खा है मैं नें उस का दिल
आख़िरश थक जाएगा तो अपने घर आ जाएगा
रौशनाई न सही 'आलम' लिखेगा दास्ताँ
काम अपने एक दिन ख़ून-ए-जिगर आ जाएगा
(576) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554