शब-ए-हिज्र कोई कहाँ गया
तुझे याद है सभी जाँ-ब-लब तिरे रास्तों में खड़े रहे
कि दम-ए-विदाअ' तुझे देख लें
कहीं झोलियाँ थीं खुली हुई
कहीं चश्म चश्म अजीब रंगों का रक़्स था
कोई ख़्वाब था कोई अक्स था
तुझे याद है तो बता मुझे
पस-ए-शाम-ए-शहर हवा-ए-दहर को क्या हुआ
शब-ए-हिज्र कोई कहाँ गया
मैं उठा जो बिस्तर-ए-ख़्वाब से
तो कोई न था मिरे चार-सू
जो बता सके
जो गवाह हो
सर-ए-बाम किस की नज़र बुझी
पस-ए-शाम किस का लहू जला
(430) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554